सोशल डिस्टेंसिंग का असर, पत्नी भी दूर से ही परोस रही भोजन (देखें रोचक वीडियो)

AJ डेस्क: बॉलीवुड अदाकारा राखी सावंत काफी समय से पर्दे से दूर हैं ले‍किन वह अपने बयानों, अपनी सोशल मीडिया पोस्‍ट की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में राखी सावंत ने एक टिक टॉक वीडियो शेयर किया है जिसमें पत्‍नी अपने पति को खाना परोसते वक्‍त सोशल डिस्‍टेंसिंग का संदेश दे रही है। वह अपने पति को दो फीट की दूरी से खाना परोस रही है। यह मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 

 

बता दें कि इस वीडियो में पति एक घेरे में बैठा है और पत्‍नी उस घेरे के बाहर से उसे खाना परोसती है। जिस चमचे से वह खाना दे रही है, उसे एक डंडे में बांध रखा है। कोरोना काल में यह वीडियो फनी अंदाज में सोशल डिस्‍टेंसिंग का संदेश देता है। इस वीडियो को लाखों व्‍यूज मिल चुके हैं, वहीं टिक टॉक से बाहर अब यह सोशल मीडिया तक भी पहुंच गया है।

 

देखें Video-

 

 

बता दें कि कोरोना जैसे खतरनाक वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है।  भारत में भी संक्रमितों की संख्‍या 2500 के आसपास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण को रोकने के ल‍िए लॉकडाउन की घोषणा की है। 14 अप्रैल तक किसी को भी अपने घर से बेवजह बार जाने की अनुमति नहीं है।  सोशल डिस्‍टेंसिंग ही कोरोना से बचाव का उपाय है।

 

 

तमाम बॉलीवुड के सितारे समय समय पर लॉकडाउन का पालन करने और सोशल डिस्‍टेंसिंग बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। अधिकांश जगहों पर लॉकडाउन प्रभावी रूप से नजर भी आ रहा है, वहीं लोग भी समझदारी दिखाते हुए अपने घरों में ही रुके हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »