झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव का चौथा मरीज मिला, रांची हिंदपीढ़ी की है महिला

AJ डेस्क: झारखण्ड में अब कोरोना से संक्रमण के नित नए मामले सामने आ रहे है। आज एक और महिला में कोरोना के वायरस होने की पुष्टि हुई है। यह महिला भी रांची हिंदपीढ़ी से ही ताल्लुक रखती है। इस कोरोना पॉजिटिव महिला को खेलगांव स्थित क्वारेंटाइन वार्ड में भर्ती किया गया है। झारखण्ड में अब कोरोना पॉजिटिव के मामले चार हो गए है।

 

 

जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय यह कोरोना पॉजिटिव महिला का कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी। लेकिन बताया यह जा रहा है कि यह महिला राज्य की पहली कोरोना संक्रमित मलेशियाई महिला से सीधे संपर्क में आई थी। बता दें कि रांची के हिंदपीढ़ी से झारखण्ड को पहला पॉजिटिव मामला मिला था। यहाँ तबलीगी जमात से ताल्लुक रखने वाली एक मलेशियाई महिला में सबसे पहले कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसी मलेशियाई महिला के आवास के सामने ही आज कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला का भी घर होने की बात कही जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »