भाजपा नेत्री रागिनी का “कोई भूखा न सोए” अभियान जारी, बांटा राशन और भोजन

AJ डेस्क: सिंह मेंशन की पुत्रवधु और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने आज भी झरिया विधान सभा क्षेत्र में जरूरत मन्दो के बीच राशन और भोजन बांटा।

 

 

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि “कोई भूखा न सोए” इसी मूलमंत्र को गांठ बांध वह गरीब, विवश और जरूरतमन्दों के बीच राशन और भोजन वितरित कर रही हैं। झरिया के बस्ताकोला विक्ट्री क्षेत्र में रागिनी सिंह ने राशन का पैकेट बांटा। इसके अलावा शिमलाबहाल क्षेत्र में उन्होंने महिला, पुरुष और बच्चों को बैठाकर भोजन कराया। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि उन्हें जहाँ की सूचना मिलती है, वह उस क्षेत्र में खुद जाकर गरीब, मजदूर भाईयों के बीच राशन और भोजन बांटती है। उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »