“रक्तदान” और “अन्न दान” का अभियान जारी रखे हुए है युवा नेता रमेश

AJ डेस्क: धनबाद के जालान अस्पताल में आज दूसरे दिन भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 5 यूनिट रक्त दान किया। वहीं झरिया कोयलांचल के विभिन्न क्षेत्रों में 750 पैकेट अनाज का भी वितरण किया गया।

 

 

युवा नेता रमेश पांडे ने बताया कि लॉक डाउन के अवधि में किसी मरीज को खून की कमी नही झेलना पड़े इसलिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रतिदिन पांच यूनिट रक्तदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज ही बाघमारा की एक महिला मरीज जो PMCH में भर्ती है उसे रक्त की जरूरत पड़ गयी। मरीज के परिजन जालान अस्पताल में लगे शिविर में पहुंच गए। हमलोगों ने तत्काल उसे एक यूनिट खून उपलब्ध करा दिया।

 

 

 

 

 

युवा नेता रमेश और उनके समर्थकों ने आज झरिया के चौथाई कुली, धर्मनगर, तारा बगान, भांगड़ा, शिमला बहाल क्षेत्र में 750 पैकेट राशन बांटा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »