गोबिन्दपुर प्रभारी लाइन हाजिर, 8 इंस्पेक्टर का इधर से उधर तबादला

AJ डेस्क: धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने आज गोबिन्दपुर थाना के प्रभारी सह इंस्पेक्टर रणधीर कुमार को पुलिस केंद्र में योगदान देने का आदेश जारी किया है। बैंक मोड़ के प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार सिंह गोविंदपुर के तो केंदुआडीह प्रभारी बीर कुमार बैंक मोड़ के थानेदार बनाए गए हैं।

 

 

वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने जिला के आठ इंस्पेक्टर का इधर से उधर तबादला किया है। इस आशय का पत्र भी निर्गत हो गया है। पुलिस केंद्र से सुधीर प्रसाद को केंदुआडीह का प्रभारी बनाया गया है। साइबर थाना के प्रभारी बिनोद उरावँ टुंडी अंचल के इंस्पेक्टर बनाये गए हैं तो पुलिस केंद्र से नवीन राय को साइबर थाना का प्रभारी बनाया गया है। सरायढेला थाना के प्रभारी कन्हाई राम सिंदरी पुलिस अंचल के इंस्पेक्टर बनाए गए हैं तो टुंडी पुलिस अंचल के इंस्पेक्टर किशोर तिर्की सरायढेला के प्रभारी बनाए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »