CREDAI और कांग्रेसी नेता संतोष ने भोजन उपलब्ध कराया

AJ डेस्क: मोदी आहार योजना के तहत आज CREDAI ने धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर को तीन हजार सुखा भोजन का पैकेट सौंपा। वहीं AICC सदस्य और फ्रैंड ऑफ़ संतोष सिंह के तत्वाधान में कुष्ठ कॉलोनी में भोजन कराया गया।

 

 

CREDAI के अध्यक्ष अमरेश सिंह ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः पालन हो, इसी उद्देश्य से SSP के माध्यम से भोजन बंटवाने का निर्णय लिया गया।एसएसपी महोदय आवश्यकता नुसार जहां जरूरत होगी वहां भोजन बंटवा देंगे। श्री सिंह ने कहा कि SSP का निर्देश मिलने पर भोजन का और भी पैकेट उपलब्ध करा दिया जाएगा। CREDAI के मनोज मोदी, रवि बुंदेला, अमित सुल्तानिया, नीलेश डोकानिया भी मौके पर उपस्थित थे।

 

 

 

 

फ्रेंड ऑफ़ संतोष सिंह के बैनर तले आज गुप्तेश्वर शिव मंदिर बालुगद्दा में शिविर लगाकर पुड़ी सब्जी बनाया गया। कांग्रेसी नेता संतोष सिंह ने बताया कि समर्थको संग कुष्ठ कॉलोनियों में जाकर उन्हें भोजन कराया गया। शाहिल, सूरज, श्याम, मोनू, अरविन्द, पप्पू, मनोज, संजय, अनिल आदि ने इस कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »