भाजपा नेत्री रागिनी ने जयरामपुर में बांटा खाद्य सामग्री

AJ डेस्क: ‘कोई भूखा न सोए’। चिलचिलाती धूप में अपने समर्थकों के साथ गरीब, गुरबा, मेहनतकश मजदूरों के बीच राशन उपलब्ध कराने पहुंच जाती हैं भाजपा नेत्री रागिनी सिंह। रागिनी सिंह ने आज अलक डीहा थाना को भी अनाज उपलब्ध करवायीं।

 

 

झरिया के अलक डीहा थाना में रागिनी सिंह ने एक क्विंटल चावल, दो बोड़ा आलू और 25 kg दाल उपलब्ध करवाया ताकि सामुदायिक रसोई के माध्यम से जरूरतमन्दों को भोजन मिल जाए। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने जयरामपुर में लगभग 5 सौ जरूरतमंद के बीच चुड़ा, गुड़, चावल, दाल, हल्दी और नमक का पैकेट बांटा। वह कहती हैं कि जब भी संकट का वक्त आता है सिंह मेंशन हमेशा गरीब गुरबा, मेहनतकश मजदूरों के साथ डटकर खड़ा होते रहा है। इस बार भी जब देश वैश्विक महामारी झेल रहा है, सिंह मेंशन उस वक्त देश के साथ खड़ा है और प्रयास कर रहा है कि कोई भी भूखा न सोए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »