कोरोना से पहली मौत झारखण्ड के बोकारो में, BGH में था भर्ती

AJ डेस्क: देश के बाकि राज्यों की तरह कोरोना अब झारखंड में तेजी से पैर पसार रहा है। गुरुवार को 9 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर एक 65 साल के बुजूर्ग ने जान गंवा दी। राज्य में कोरोना की चपेट में आकर मौत का यह पहला मामला है।

 

 

गुरुवार को गोमिया बोकारो के रहने वाले करीब 65 वर्षीय एक शख्स की मौत कोरोना से हो गई। 4 अप्रेल को इस व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद बीजीएच में भर्ती किया गया था। बुधवार यानि की कल देर रात इसके जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस व्यक्ति का इलाज कर रहे डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारी सहम गए। इसके बाद इस व्यक्ति का नए सिरे से इलाज करने की तैयारी शुरू की गई, लेकिन इलाज शुरू होने से पूर्व ही उस कोरोना पॉजिटिव मरीज ने दम तोड़ दिया। बोकारो के सिविल सर्जन अशोक कुमार पाठक ने भी कोरोना से मौत की पुष्टि कर दी है।

 

 

बता दें कि अब तक बोकारो में कोरोना के 5 मामले सामने आ चुके हैं। बांग्लादेश से लौटी एक महिला सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव मिली थी। उसकी वजह से परिवार के तीन और सदस्य संक्रमित हो गए थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »