{VIDEO} बोकारो में कोरोना पॉजिटिव का एक और मरीज मिला, सूबे में हुए 14 संक्रमित

AJ डेस्क: झारखंड में कोरोना के नित नए मामले सामने आया रहे हैं। गुरुवार देर रात बोकारो में एक और नए मामले की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल पॉजिटिव मामले की संख्या बढ़कर अब 14 हो गई है। वहीं बोकारो में एक संक्रमित की मौत के बाद कुल 13 एक्टिव मामले हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बोकारो जिले में अब कुल 5 एक्टिव मामले है। बोकारो के सिविल सर्जन अशोक कुमार पाठक ने इसकी पुष्टि की है।

 

 

इसके अलावा रिम्स के ट्रॉमा सेंटर स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती झारखण्ड की पहली कोरोना पॉजिटिव मलेशियाई महिला के सैंपल की दोबारा जांच की गई थी। गुरुवार को उसका रिपोर्ट भी दोबारा पॉजिटिव मिला है। अब भी मलेशियाई महिला में वायरस का संक्रमण बरकरार है। बता दें कि कि अब रांची में 7, बोकारो में 5 और हजारीबाग में 1 पॉजिटिव मामले एक्टिव हैं।

 

देखें Video-

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »