दीदी किचन पर हंगामा करने वाले मनचलों की झाड़ू से हुई स्वागत (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: इस वैश्विक महामारी में लॉक डाउन के बीच स्वास्थ्य कर्मियों के बाद अब भूखों को भोजन कराने में जुटी मुख्यमंत्री दीदी किचन की स्वालम्बन महिलाओं के ऊपर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमला बोला जा रहा है। ताजा मामला झारखण्ड के पाकुड़ में देखने को मिला है। जहाँ जरूरतमन्दों का पेट भरने में जुटी मुख्यमंत्री दीदी किचन की सदस्यों के साथ गांव के ही दो लोगों ने न सिर्फ गाली-गलौज किया, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की।

 

 

जानकारी के अनुसार कल यानि शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे महेशपुर प्रखंड के चापतुरा आंगनबाड़ी में संचालित मुख्यमंत्री दीदी किचन में महिलाए जरूरतमन्दों को भोजन करा रही थी। उसी वक्त गांव के ही दो लोग हसीबुल शेख और टूटल शेख वहाँ पहुंचे और सखी दीदीयों से हिसाब मांगने लगें। इसी बीच वो दोनों शख्स गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। देखते ही देखते वहाँ गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। महिलाओं ने भी मारपीट और गालीगलौज पर उतारू उन दोनों शख्स की झाड़ू और चप्पलों से खूब स्वागत किया। इसके बाद भीड़ ने किसी तरह उन दोनों व्यक्तियों को पकड़ कर शांत कराया।

 

देखें Video-

 

 

घटना के बाद अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर दीदी किचन की महिला सदस्यों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को दिया। जिसके बाद बिना समय गवाए मौके पर पहुंचे इलाके के बीडीओ साहब ने घटना की पूरी जानकारी ली और उन दोनों शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आस्वासन दिया, जिसके बाद महिला सदस्य आस्वस्त हुई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »