रांची: कोरोना संक्रमित मरीज के शव दफनाने पर विवाद, प्रशासन ने विवाद निबटाया

AJ डेस्क: झारखण्ड के रांची में रविवार को कोरोना मरीज के शव को दफनाने को लेकर विवाद हो गया। हिंदपीढ़ी निवासी कोरोना पीड़ित की मौत के बाद शव को दफनाने को लेकर लोग विरोध में बड़ी संख्‍या में सड़क पर उतरे और शव काे दफनाने का विरोध जताया।

 

 

शव को दफ़नाने के लिए रांची के बड़गाई में कब्र खोदी गई थी। वहां विरोध करने पर पुलिस प्रशासन बरियातू के जोड़ा तालाब के पास स्थित कब्रिस्तान पहुंची। वहां भी स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद रातू रोड कब्रिस्तान में शव दफनाने की तैयारी शुरू की गई। वहां भी स्थानीय लोग शव दफनाने के विरोध में उतर गए। मौके पर पहुंचे वरीय पुलिस अधिकारियों ने लोगों काे समझाया। काफी देर के बाद लोग माने। लोगों की मांग पर कब्रिस्तान को सील कर दिया गया है।

 

 

बता दें कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत रविवार सुबह रिम्स में हो गयी थी। बाद में उस शव को दफनाने के लिए उनके परिजन बरियातू स्थित कब्रिस्तान पहुंचे थे। लेकिन लोगों ने वहां जमकर विरोध किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »