{VIDEO} वाहनों की लम्बी कतार होती थी “दामोदर पुल” पर, अब जानवर आराम फरमा रहे
AJ डेस्क: धनबाद के सीमावर्ती बोकारो जिला में कोरोना पॉजिटिव का संक्रमित मिलने और BGH में एक की मौत होने के बाद धनबाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने दोनों जिला की सीमा को सील कर दिया है। आज इसका असर दामोदर पुल पर नजर भी आया।
संथाल को राजधानी रांची से जोड़ने वाली मुख्य मार्ग NH 32 पर सन्नाटा है। ‘अनल ज्योति’ की टीम ने आज महुदा, तेलमचो से लेकर बोकारो जिला की सीमा क्षेत्र तक का भ्रमण किया। धनबाद से बोकारो की सीमा तक पड़ने वाले केंदुआ, पुटकी, महुदा, महुदा मोड़ आदि स्थलों पर यानि बाजार क्षेत्र में छिटपुट लोगो की आवाजाही देखने को मिली लेकिन मुख्य सड़क वीराने के आगोश में समाया हुआ था। दूर दूर तक गाड़ियां देखने को नही मिल रही थी। हां, बीच बीच में पुलिस द्वारा लगाया गया बैरियर वाहन की गति पर ब्रेक लगाता था। उसके बाद पेट्रोलिंग की गाड़ियों से सामना हो जाया करता था।
देखें Video-
धनबाद और बोकारो को जोड़ने वाली दामोदर नदी पर बनी पुल सामान्य दिनों में वाहनों का लोड उठाते उठाते कुंखने लगता था। पुल पर ही वाहनों की लंबी कतार लगी रहती थी। उस वक्त पुल में होने वाले कम्पन्न से भय पैदा हो जाता था। आज सीमा सील होने के बाद इक्का दुक्का वाहनें ही इस पुल से गुजर रही हैं। अति व्यस्त पुल पर जानवरों ने कब्जा कर रखा है। पुल के बीचों बीच वह आराम फरमा रहे हैं। उन्हें इस बात का आभास है कि कोई वाहन वाला अभी उनके आराम में खलल नही डाल सकता।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
