सराहनीय: गिरिडीह में खाकी में तैनात कोरोना योद्धाओं पर फूलों की बारिश, देखें Video-

AJ डेस्क: महामारी बन चुके कोरोना वायरस से बचाव के लिए डॉक्टर तो अहम भूमिका निभा ही रहे हैं। वहीं इस दौर में देश की रक्षा करने वाली पुलिस की भी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। जहां महामारी के इस दौर में लोग अपने घरों में बैठे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस अपनी जान हथेली पर रखकर लोगों की रक्षा के लिए सड़कों पर खड़ी है। इसी बीच झारखण्ड के गिरिडीह जिले में लोगों ने एक ऐसा काम किया, जिसे देखकर पुलिस का मनोबल काफी बढ़ गया।

 

 

दरअसल, गिरिडीह के मकतपुर के स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने हाथों में पुष्प लेकर सड़क के किनारे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक कतार में खड़े हो गए। हर रोज की तरह आज भी जब पुलिसकर्मियों की एक टीम वहाँ लॉकडाउन की अपील करने के लिए पहुंची तो अचानक से पुलिस पर फूलों की वर्षा करने लगे। इतना ही नहीं, फूल बरसाने के बाद ताली बजाकर और उनके समर्थन में नारे लगाकर उनका सम्मान किया।

 

देखें Video-

 

 

ये सब देखकर पुलिसकर्मी गदगद हो गए। लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए उन्हें तत्काल अपने-अपने घरों में जाने गुजारिश की।नगर थाना प्रभारी आदिनाथ महतो ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम की जरुरत नहीं है। फिर भी अगर लोग ऐसे कार्यक्रम करते है, तो कम से कम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवस्य करे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से पुलिस का मनोबल काफी बढ़ता है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »