कोरोना वायरस: धनबाद के सांसद होम क्वांर टाइन में, होगा मेडिकल जांच

AJ डेस्क: धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह दिल्ली से सड़क मार्ग की यात्रा करते हुए धनबाद पहुंचे। लगभग बीस दिनों से वह दिल्ली में फंसे हुए थे। सांसद के द्वारा दिल्ली से धनबाद तक यात्रा किए जाने की सूचना पाकर आज जिला प्रशासन ने उन्हें “होम क्वांर टाइन” में रहने को कहा है। साथ ही सांसद को सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करने का निर्देश दिया गया है। अब मेडिकल टीम सेम्पल लाकर उसका जांच करेगी।

 

 

अभी लम्बी दूरी तय करने वालों को क्वांर टाइन में रख उसका मेडिकल चेकअप कराया ही जा रहा है। लोक सभा का सत्र चलने के कारण सांसद दिल्ली में थे और उसी बीच ट्रैन सेवा रद्द हो गयी थी और पूरे देश में लॉक डाउन लग चुका था। इस कारण सांसद दिल्ली में ही फंस गए थे। निकट भविष्य में ट्रेन या हवाई मार्ग की सेवा बहाल होने की कोई संभावना नही देखते हुए और अपने स्वास्थ्य कारणों से सांसद पशुपति नाथ सिंह मजबूरन सड़क मार्ग से ही धनबाद पहुंचे।

 

 

धनबाद जिला प्रशासन को जब इस बात की जानकारी मिली तो उपायुक्त अमित कुमार ने धनबाद के सी ओ और बी डी ओ को सांसद के आवास पर भेजकर उन्हें क्वांर टाइन होने की सूचना देने की जिम्मेवारी सौंपी। अंचलाधिकारी प्रशांत लायक ने बताया कि 14 दिनों तक सांसद अपने घर पर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए रहेंगे। मेडिकल टीम जल्द ही जांच के लिए सेम्पल ले आएगी।

 

रिपोर्ट- राहुल कुमार झा

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »