सिमडेगा में भी कोरनो पॉजिटिव का मरीज, राज्य में 3 नए केस के साथ कुल 27 पॉजिटिव संक्रमित
AJ डेस्क: झारखंड में कोरोना के तीन और मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। जिसमें पहले ही दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को रांची के रिम्स में तीन और मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। कुल जांच किए गए 182 सैंपल में 3 पॉजिटिव और 179 निगेटिव मिले हैं।
मंगलवार को राज्य में मिले 3 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 2 संक्रमित रांची के हिंदपीढ़ी और एक सिमडेगा के रहने वाले हैं। रिम्स निदेशक डाॅ डीके सिंह ने इन तीन ताजा मामलों की पुष्टि की है। इस तरह झारखंड के कुल 27 कोरोना संक्रमित मरीजों में अकेले रांची से 13 पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि बोकारो के 9, हजारीबाग के 2 और कोडरमा, गिरिडीह तथा सिमडेगा में एक-एक मामले सामने आए हैं।
जानकारी के अनुसार सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कुदरटोली गांव का रहने वाला 17 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक जिले में पाया गया पहला ऐसा मरीज है। बताया जाता है कि यह युवक लोहरदगा में आयोजित एक तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। प्रशासन के नजर में आने के बाद इसे क्वारेंटाइन कर इसका सैम्पल 11 अप्रेल को जाँच के लिए अस्पताल भेजा गया था। जिसके बाद इसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इसके साथ रांची के हिंदपीढ़ी में मिले दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों का संपर्क उस 60 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज से था जिसकी मौत दो दिन पूर्व रविवार को इलाज के दौरान रांची रिम्स में हो गई थी।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
