बिहार: कोरोना के योद्धा मेडिकल टीम पर ग्रामीणों का हमला, कई घायल

AJ डेस्क: देश एक तरफ कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ इस जंग में फ्रंटलाइन पर योद्धा की तरह काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है औऱ उन पर हमले हो रहे हैं। ताजा मामला बिहार के पूर्वी चंपारण से आय़ा है जहां एक गांव में लोगों को कोविड 19 के बारे में जागरूक करने पहुंचे मेडिकल टीम पर ही गांव वालों ने हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर भागे घायल स्वास्थ्यकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

दरअसल पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि गांव में मेडिकल और पुलिस टीम कोरोना वायरस को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने गई थी। टीम ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने तथा सोशल डिस्टेंसिग अपनाने का आग्रह किया। एसडीओ धीरेंद्र मिश्रा के मुताबिक, इसी दौरान गांव वालों ने टीम पर हमला कर दिया और इसमें एक सुरक्षा कर्मी तथा स्वास्थ्य प्रबंधक घायल हो गए।

 

 

धीरेंद्र मिश्रा ने बताया, ‘हमें शिकायत मिली थी कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे और गाँव में लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन नहीं हो रहा था। इसके बाद मेडिकल टीम के साथ एक पुलिस दल गांव पहुंचा और कोरोना संक्रमण और इससे होने वाले खतरों से अवगत कराने के गांव पहुंचा था। इसी दौरान हालात बिगड़ गए और गांव वालों ने हमला कर दिया।’

 

 

इससे पहले बिहार के औरंगाबाद एवं पूर्वी चंपारण जिलों में स्वास्थ्य जांच करने एवं लॉकडाउन का अनुपालन कराने गयी स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस एवं प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने बुधवार को हमला कर दिया था जिसमें 17 सरकारी कर्मी घायल हो गए। औरंगाबाद जिले के गोह थाना अंतर्गत एकौनी गांव में स्क्रीनिंग करने गयी स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस की टीम पर असामाजिक तत्वों द्बारा किये गये हमले और पथराव में दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दो थानाध्यक्ष समेत 11 लोग घायल हो गये थे।

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

उन्होंने बताया, ‘हालांकि, प्रशासन की टीम ने संयम दिखाया और वहां से तुरंत बाहर निकल आए। इस बीच, एक स्वास्थ्य प्रबंधक और एक सुरक्षाकर्मी के साथ कुछ अन्य सुरक्षाकर्मियों को घटना में चोटें आईं। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।’ घायल स्वास्थ्य कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्घि हो रही है। राज्य में बुधवार की शाम दो और लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। इस बीच, गुरुवार से राज्य के अधिक प्रभावित जिलों में डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग प्रारंभ की जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की शाम दो और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 72 पहुंच गई है। इसमें वैशाली के 35 वर्षीय व्यक्ति और पटना का एक 65 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »