वार्ड कमिश्नर के सहयोग से राशन बंटवाया रागिनी ने
AJ डेस्क: भाजपा की नेत्री रागिनी सिंह के द्वारा गरीब, मेहनतकश मजदूर, जरूरतमन्दों के सहयोग के लिए शुरू किया गया अभियान जारी है। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह अलग अलग क्षेत्रो में खाद्यान सामग्री बंटवा रही हैं। हर जरूरतमंद तक राशन पहुंच जाए यह सुनिश्चित करने के लिए रागिनी सिंह ने वार्ड कमिश्नर का सहयोग लेना शुरू किया है। वार्ड कमिश्नर और भाजपा के नेताओं के द्वारा वह अनाज बंटवा रही हैं। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने आज वार्ड संख्या 38 के पार्षद जय कुमार सिंह और वार्ड संख्या 40 के पार्षद सुजीत सिन्हा के माध्यम से राशन बंटवाया।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
