भाजपा नेत्री रागिनी ने खुद जरूरतमन्दों के बीच भोजन परोसा (देखें वीडियो)
AJ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान कि आप जरूरतमंद का पेट अवश्य भरें, इसको मूलमंत्र बनाकर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह महामारी के इस दौर में रोज गरीब, मजदूर, बेबस, जरूरतमंद के बीच राशन और भोजन बंटवा रही हैं। झरिया के उषा टाकीज कैम्पस में आज रागिनी सिंह ने सैकड़ों लोगों को बैठाकर भोजन करवाया।
कोरोना वायरस का तांडव शुरू होने और देश में लॉक डाउन लगने के बाद से सिंह मेंशन की पुत्रवधु सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह झरिया कोयलांचल के अलग अलग क्षेत्रों में लगभग प्रतिदिन राशन और भोजन बाँट रही हैं। इसी क्रम में आज रागिनी सिंह ने झरिया के उषा टाकीज कैम्पस में जरूरतमंद बच्चे, बूढ़े, महिला को बैठाकर खुद भोजन परोस कर उन्हें खाना खिलाया। इसके बाद रागिनी सिंह ने चांदमारी और अन्य क्षेत्र में राशन के पैकेट बांटे।
VIDEO-
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
