रांची से गुड़गांव मेदांता इलाज कराने गए रिटायर्ड डीडीसी में मिला कोरोना पॉजिटिव, हुई मौत
AJ डेस्क: झारखण्ड की राजधानी रांची से एयरलिफ्ट कर इलाज कराने गुड़गांव के मेदांता अस्पताल पहुंचे रिटायर्ड डीडीसी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी मौत हो गई है। जिससे झारखण्ड में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब तीन हो गई है। इसके साथ ही रांची स्थित उनके आवास तथा उन अस्पतालों पर संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है जहाँ उनका इलाज चल रहा था।
एक बार फिर रांची के एक बड़ी आबादी पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल बरियातू थाना क्षेत्र के जोड़ा तालाब के समीप एक अपार्टमेंट में रहने वाले एक 75 वर्षीय रिटायर्ड डीडीसी अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व इनका ब्रेन हेमरेज हुआ था। जिसके बाद रांची के तीन अलग-अलग अस्पतालों में इनका इलाज चला। लेकिन तबियत में सुधार नहीं होता देख उन्हें एयरलिफ्ट कर गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहाँ जाँच के क्रम में उनके अंदर कोरोना के वायरस पाया गया है। इसके बाद आज ही इलाज के दौरान उनकी वहाँ मौत हो गई।
कोरोना पॉजिटिव से काल के गाल में समाए पूर्व अधिकारी का पुत्र भी एक प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी है। वहीं बताया जा रहा है कि गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल जाने से पूर्व रांची स्थित लेक व्यू अस्पताल में भी उनका करीब आठ दिनों तक इलाज चला था। जिससे उनके अपार्टमेंट सहित उन सभी अस्पतालों पर संक्रमण का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
