गोबिन्दपुर में पकड़े गए इंडोनेशिया के दसों नागरिक गए जेल
AJ डेस्क: धनबाद के गोबिन्दपुर स्थित आसनबनी मस्जिद में छिपे इंडोनेशिया मूल के दस नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें कोरोना की जाँच हेतु क्वारें टाइन में रखा था। क्वारें टाइन की अवधि समाप्त होने और पुनः उनके स्वाब का रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पुलिस ने आज उन्हें जेल भेज दिया।
दिल्ली में मरकच प्रकरण के बाद धनबाद पुलिस भी सक्रिय हुई थी। उसी क्रम में गोबिन्दपुर के आसनबनी मस्जिद में छिप कर रह रहे 12 लोगों को पुलिस ने पकड़ा था, जिसमे 10 इंडोनेशिया के थे और बाकि के दो महाराष्ट्र के रहने वाले थे। मस्जिद से बरामद 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने मेडिकल चेकअप के लिए उन्हें क्वारें टाइन सेंटर में भेज दिया था।
टूरिज्म वीजा पर भारत आकर यहां बगैर अनुमति के धर्म प्रचार करने के आरोप सहित अन्य आरोपो के तहत 175, 176, 188, 269, 270, 271 तथा 34 IPC, विदेश अधिनियम और महामारी अधिनियम की धारा 3 के तहत आज इन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
