हजारीबाग: दो कोरोना संक्रमित इलाज से हुए ठीक, मेडिकल टीम के सम्मान में बजी तालियां, देखें Video-
AJ डेस्क: झारखण्ड के हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं एचजेड्बी आरोग्यम में इलाज रत दो कोरोना संक्रमित मरीजों की तबीयत ठीक होने के बाद आज दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन इस दौरान यहाँ एक बड़ा ही सम्मान जनक नजारा देखने को मिला। दरअसल दोनों के ठीक हो जाने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों से लेकर अस्पताल प्रबंधन ने दोनों का इलाज कर रहे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं सभी वार्ड ब्वॉय सहित अन्य के प्रति आभार जताते हुए उनके सम्मान में तालियां बजाई।
इस दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे डॉ. निखिल आनंद और डॉ. अमर सिन्हा ने कहा कि दृढ़ संकल्प और आईसीएमआर के साथ आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल का इस्तेमाल कर मरीजों को ठीक किया जा सकता है।
देखें Video-
वहीं इस संबंध में जिला के उपायुक्त डॉ. भुवनेश प्रताप सिंह ने बताया कि डॉ. एसके सिन्हा के नेतृत्व में डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने बेहतर कार्य कर दोनों मरीजों को ठीक कर दिया है। दोनों का रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने इसके लिए चिकित्सकों की टीम के प्रति आभार जताया।
उपायुक्त डॉ सिंह ने यह भी बताया कि बड़कागांव में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। 27 वर्षीय यह मरीज 23 मार्च को मुंबई से आया था। उसे 4 अप्रैल को क्वारेन्टीन सेंटर में रखा गया था। 15 को उसके जांच के लिए स्वाब भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जबकि उसके संपर्क में आने वाले उसके 10 परिजनों सहित 29 लोगों को क्वारेन्टीन में भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उसका गांव 500 परिवार की आबादी वाला है। उस गांव को रेड जोन घोषित करते हुए कार्रवाई तेज कर दी गई है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
