रांची के हिंदपीढ़ी में कोरोना पॉजिटिव का एक नया मरीज मिला
AJ डेस्क: झारखण्ड की राजधानी रांची स्थित हिंदपीढ़ी के राइन मोहल्ला का एक 28 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद इस नए संक्रमित मरीज को रिम्स के कोविड- 19 वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। बताया जाता है कि इस नए कोरोना पॉजिटिव मरीज के भाई को पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने (16 अप्रेल) कोरोना संक्रमित घोषित कर चुका है। वहीं इस नए कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने के बाद झारखण्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 46 हो गई है। जिसमें तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
