अपडेट: हिन्द पीढ़ी में तीन और गढ़वा में कोरोना पॉजिटिव का नया मरीज मिला
AJ डेस्क: झारखण्ड में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिससे बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों की संख्या चार हो गई है। बता दें कि इससे पूर्व बुधवार की शाम रांची के ही हिंदपीढ़ी से एक 28 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटव पाया गया था। इसके बाद अब झारखण्ड में कोरोना संक्रमण के कुल 49 मामले हो गए है।
रिम्स के निदेशक डॉ डीके सिंह के मुताबिक बुधवार को कुल चार पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। रिम्स में बुधवार को 270 सैंपल की जांच की गई। जिसमें 266 मामले निगेटिव और चार पॉजिटिव आए हैं। रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह ने बताया कि सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक आज के चार पॉजिटिव कोरोना मरीजों में तीन रांची के और एक गढ़वा के रहने वाले हैं।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
