मसानजोर नाव हादसा: गोताखोरों ने निकाला 3 शव, 2 अभी भी लापता

AJ डेस्क: झारखंड के दुमका जिले के मसलियाा थाना क्षेत्र के कठलिया गांव के पास गुरुवार की देरः शाम मसानजोर डैम में तेज हवा के कारण नाव पलटने से नाव सवार 6 लोगों में से 5 लोग लापता हो गए है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन लापता पांचों लोगों की कोई खोज-खबर नहीं लगी। शुक्रवार की सुबह एक बार फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फ़िलहाल लापता हुए 5 लोगों में से 3 लोगों का शव मिलने की सूचना है। जिसमें एक महिला भी शामिल है।

 

 

वहीं तैर कर खुद की जान बचाने वाले शिवलाल टुडू ने बताया कि गुरुवार शाम नाव पर 6 लोग सवार थे। सभी लोग काठलियाा से बांसजोरा की तरफ जा रहे थे। लेकिन डैम के डूब क्षेत्र में नाव के पहुंचते ही मौसम खराब हो गया। तेज हवा के चलते नाव पलट गई। इससे नाव पर सवार पांच लोग लापता हो गए। नाव पर एक ही परिवार के पांच लोग जिसमें पति-पत्नी, एक बच्चा और उस व्यक्ति की शाली सवार थे।

 

 

छह लोगों में सकुशल बचे शिवलाल नामक एक व्यक्ति ने उस परिवार के लोगों को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन तेज हवा और नदी में आए उफान के आगे वो भी बेबस हो गया।

 

 

 

 

शुक्रवार सुबह से मसलिया प्रखंड के बाघमारा साइट से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। जानकारी के अनुसार उस उफान में लापता हुए पांच लोगों में एक महिला समेत तीन लोगों की लाश बरामद कर ली गई है। दो लोगों की तलाश अब भी जारी है।

 

 

बता दें कि यहाँ प्रशासनिक तौर पर किसी को भी नाव चलाने की अनुमति नहीं है। बावजूद इसके लोग जान हथेली पर लेकर नाव से न केवल आवागमन करते हैं, बल्कि मछली भी मारते हैं। दुमका प्रखंड के कुमड़ाबाद और मसलिया प्रखंड के मकरमपूर के बीच झारखंड की सबसे लंबे पुल का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन इसके निर्माण की गति काफी धीरे है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »