हर्ष: बोकारो के चार कोरोना संक्रमित हुए ठीक, तालियों की गूंज के बीच हुए विदा

AJ डेस्क: झारखण्ड में जहां एक ओर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है वहीं दूसरी तरफ मरीज ठीक होकर अपने घर वापस भी लौट रहे है। शनिवार का दिन कुछ ऐसा ही रहा धनबाद के बाद बोकारो से भी कोरोना को लेकर राहत भरी खबर आई। दरअसल बीजीएच में इलाजरत कोरोना के चार मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए। इस दौरान उन्हें तालियों की गूंज और पुष्पगुच्छ देकर अस्पताल से विदा किया गया।

 

 

बीजीएच के कोविड-19 वार्ड में इलाजरत इन चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट लगातार दूसरी बार निगेटिव आ आई। इनमें ढाका व दिल्ली के जमात से लौटीं 58 वर्षीय तेलो निवासी महिला, उनके घर की दो बच्चियां और पिपराडीह का एक युवक शामिल हैं।

 

 

मरीजों के स्वस्थ होने पर बीजीएच परिसर में जिला के उपायुक्त मुकेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार पाठक और बीजीएच के निदेशक प्रभारी डॉ. एके सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हें विदा किया। उपायुक्त ने ठीक हो चुकी बच्ची को बड़ा टेडी बियर देकर उसे प्रोत्साहित किया। वे सभी बस में सवार होकर अपने घर के लिए विदा हो गए। इस दौरान बीजीएच परिसर में उपस्थित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों और अस्पताल के कर्मचारियों ने तालियां बजाकर उनका मनोबल बढ़ाया।

 

 

 

 

ज्ञात हो की शनिवार को ठीक होकर लौटीं बोकारो जिले की पहली कोरोना पॉजिटिव महिला बीते 18 मार्च को ढाका, कोलकाता, दिल्ली और रांची की यात्रा के बाद बोकारो पहुंचीं थी। उनके साथ परिवार की दो बच्चियां और पिपराडीह का युवक भी शामिल था। 5 अप्रैल को महिला सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इन सबों का इलाज बीजीएच के कोविड- 19 वार्ड में चल रहा था। इस बीच 22 और 23 अप्रैल को लगातार दूसरी बार उन सबों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई।

 

 

बता दें कि शनिवार की दोपहर धनबाद से भी राहत भरी खबर सामने आई थी। यहाँ दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिससे न सिर्फ बोकारो बल्कि धनबाद जिला प्रशासन सहित मरीजों के परिजनों के साथ-साथ यहाँ के तमाम वासियों ने भी राहत की सांस ली है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »