पलामू से 3 और रांची में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 67 पर पहुंचा आंकड़ा
AJ डेस्क: झारखण्ड में कोरोना लगातार अपनी जड़ें जमाता जा रहा है। हर दिन कोरोना के न सिर्फ नए मरीज सामने आ रहे है, बल्कि कोरोना नित नए शहर में भी अपनी दस्तक दे रहा है। शनिवार को झारखण्ड में कुल 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिनमें 5 राजधानी रांची से तो वहीं 3 पलामू के लेस्लीगंज से कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है। जिसके बाद झारखण्ड में कोरोना पीड़ितों की संख्या 67 हो गई है। बता दें कि शनिवार की दोपहर में आए जाँच रिपोर्ट में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। जिसमें 3 रांची के हिंदपीढ़ी से और एक रांची के ही कांटाटोली से पाया गया था। इसके बाद देर शाम आई रिपोर्ट में चार और मरीज पाए गए। जिसमें 1 रांची तो 3 पलामू से है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
