बोकारो के युवा समाज सेवी पंकज यूथ इंटक में शामिल

AJ डेस्क: आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सेक्टर 5 स्थित कार्यालय में आज बोकारो के युवा समाज सेवी पंकज सिंह ने यूथ इंटक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष सतीश कुमार बटुक और राष्ट्रीय संगठन सचिव रवि चौबे ने पंकज को सदस्यता दिलायी।

 

 

इस मौके पर पंकज सिंह को बोकारो जिला यूथ इंटक का सचिव भी मनोनीत किया गया। श्री सिंह ने कहा कि वह पूरी ईमानदारी के साथ मजदूरों की हर लड़ाई लड़ेंगे। मजदूरों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। साथ ही मजदूर वर्ग के बीच संगठन को और भी मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »