बैंक मोड़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने रेड क्रॉस को सौंपा राशन

AJ डेस्क: वैश्विक महामारी के दौर में जरूरतमन्दों के बीच राशन पहुंच जाए। कोई अनाज के बिना भूखे न सोए। इसी सोच के साथ बैंक मोड़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने आज धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में रेड क्रॉस सोसाइटी को राशन सौंपा।

 

 

चेम्बर ने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी को दस क्विंटल आटा, ढाई क्विंटल आलू, एवम एक क्विंटल नमक सौंपा। इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, प्रभात सुरोलिया, चेतन गोयनका, प्रमोद गोयल, लोकेश अग्रवाल, संदीप मुखर्जी, अशोक सरार्फ, आशीष अग्रवाल तथा दिलीप सिन्हा वहां उपस्थित थे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »