जिसकी अदा के थे सभी दीवाने, वह ‘इरफ़ान’ अब नहीं रहा, रह गयी उसकी अदाकारी

AJ डेस्क: बॉलीवुड ऐक्टर इरफान खान इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार को कोलन इनफेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस बीच उनको लेकर तरह-तरह की अफवाहें थीं। हालांकि उनकी टीम ने कहा था कि वह स्ट्रॉन्ग हैं और लड़ रहे हैं। बुधवार को मिली खबरों के मुताबिक इरफान खान का निधन हो गया है। फिल्ममेकर शूजित सरकार ने ट्वीट करके उनके परिवार को सांत्वना दी है।

 

 

मंगलवार को इरफान की तबीयत बिगड़ने के बाद ही उनके निधन की खबरें आने लगी थीं लेकिन देर रात करीब 1 बजे उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक बयान सामने आया जिसमें उनके निधन की खबर का खंडन किया गया और इन खबरों पर अफसोस जताया। इरफान के स्पोक्सपर्सन ने कहा, ‘यह दुखद है कि इरफान की सेहत को लेकर इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जहां हम लोगों की उनके प्रति चिंता की सराहना करते हैं वहीं दूसरी तरफ यह देखकर दुख होता है कि कुछ लोग पैनिक क्रिएट करने के लिए इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं।’

 

 

 

करीबी बताते हैं, ‘फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के दौरान इरफान खान को एक कीमो थैरपी करवानी थी, लेकिन शूटिंग के चलते उनका वह ट्रीटमेंट स्किप हो गया। इस वजह से फिल्म की शूटिंग के दौरान भी कई बार उन्हें तकलीफ होती थी, लेकिन बाहरी तौर पर उनकी परेशानी नहीं दिखाई दे रही थी। 2 महीने पहले यानी होली के पहले उनकी तबियत फिर से बिगड़ गई थी, बस उसके बाद लगातार उनकी तबियत बिगड़ती गई। अभी 10 दिन पहले जब उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ गई, तब उन्हें कोकिलाबेन में ऐडमिट करवा दिया गया। इस बार हॉस्पिटल में वह अपनी बीमारी से बहुत संघर्ष कर रहे थे।’

 

 

बता देंं 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। लंदन में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे।

 

 

मालूम हो कि हाल ही में इरफान की मां सईदा बेगम का निधन हो गया था। उन्होंने रमजान के पहले दिन जयपुर में अंतिम सांस ली थी। उनकी मां 82 साल की थीं और पिछले लंबे समय से बीमार थीं। राजस्थान के टोंक में उनका अंतिम संस्कार किया गया था लेकिन इरफान उसमें शामिल नहीं हो सके थे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »