बॉलीवुड को झटका: दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर नहीं रहे
AJ डेस्क: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। इरफान खान के बाद बॉलीवुड को ये दूसरा बड़ा झटका है। कल देर रात ऋषि को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 67 वर्षीय दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने रिलायंस अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इस बारे में ट्वीट किया है। ऋषि कपूर 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि उनको सांस लेने में तकलीफ थी जिसके चलते उनकी फैमिली ने हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाया था।
T 3517 – He's GONE .. ! Rishi Kapoor .. gone .. just passed away ..
I am destroyed !— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 30, 2020
ऋषि कपूर यूएस में करीब 1 साल इलाज करवाने के बाद बीते सितंबर भारत लौटे थे। फरवरी में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका था। मुंबई लौटने के बाद वह वायरल फीवर की वजह से भर्ती हुए थे। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं हालांकि उन्होंने 2 अप्रैल से वहां कुछ पोस्ट नहीं किया है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
