गैंगवार: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा जमशेदपुर, डॉन अखिलेश गैंग पर सुधीर का हमला {VIDEO}

AJ डेस्क: अब गैंगवार होई, मर्डर त अब होई। बात करने के लिए बुलाया और गोली चलाने लगा। अब मर्डर होगा, गैंगवार तो अब शुरू होगा। यह कहना है जमशेदपुर के डॉन अखिलेश सिंह के समर्थक सोमनाथ सिंह का, जो गैंगवार में खुद भी जख्मी है।

 

 

जमशेदपुर के सीताराम डेरा भुईयां नीति बाग कॉलोनी के समीप बुधवार की रात अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। लॉक डाउन के समय यूँ तो दिन में भी सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है, फिर देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट ने तो इस्पात नगरी के लोगों की नींद ही उड़ा दी।

 

 

डॉन अखिलेश सिंह के खासमखास बागबेड़ा प्रधान टोला निवासी कन्हैया सिंह उनके भाई सोमनाथ सिंह अपने चार पांच समर्थको के साथ स्कार्पियो से सीताराम डेरा गए थे।

 

 

गोली से जख्मी सोमनाथ सिंह की माने तो सुधीर दुबे और कल्लू राय ने उन्हें बात करने के लिए बुलाया था। वहलोग डी ए वी स्कूल के पास पहुंचकर उनलोगों को बुला ही रहे थे कि बिना कोई बात किए उधर से ताबड़तोड़ गोली चलने लगी। गोलियों की बौछार कर हमलावर वहां से निकल गए। सोमनाथ सिंह का कहना है कि हमलावर में कल्लू राय नजर तो आ रहा था लेकिन सुधीर दुबे सामने नही दिखा। हमलावर में राजीव राम, राजा भी नजर आ रहे थे।

 

VIDEO-

 

 

घटना की सूचना पाकर कई थाना की पुलिस सहित वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और सभी जख्मी को पहले MGM हॉस्पिटल फिर TMH ले गए।

 

 

लॉक डाउन की अवधि में जब पुलिस की चेकिंग बढ़ी हुई है। चारपहिया पर दो सवारी से अधिक बैठने की मनाही है तो फिर यह अपराधी हथियारों के साथ कैसे घूम रहे थे। उन्होंने गोली बारी की और आराम से चलते भी बने। फिर पुलिस कहाँ थी, यह भी जांच का विषय है।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »