हिंदपीढ़ी और पुदांग में कोरोना पॉजिटिव के नए मरीज मिले, संक्रमितो की संख्या 113 हुई
AJ डेस्क: झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी झारखंड में दो नए मरीज मिले। दोनों मरीज रांची के हैं। इनमें एक हिंदपीढ़ी तथा एक पुंदाग के हैं।इसी के साथ झारखंड में मरीजों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 89 हो गई है। वहीं, 21 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में अबतक तीन लोगों की मौत कोरोना से हुई है। बताया गया है कि पुंदाग की कोरोना संक्रमित मरीज 26 वर्षीय महिला है। जबकि हिंदपीढ़ी का कोरोना संक्रमित 24 वर्षीय युवक है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
