कांग्रेस के दिग्गज और श्रमिक नेता, विधायक राजेन्द्र सिंह गुड़गांव के फोर्टिज में भर्ती

AJ डेस्क: कांग्रेस के दिग्गज नेता और बेरमो से विधायक तथा इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह की तबीयत में लगातार गिरावट होता देख आज उन्हें रांची से एयर एम्बुलेंस के द्वारा गुड़गांव के फोर्टिज हॉस्पिटल में दाखिला कराया गया है। श्री सिंह के पुत्र अनूप सिंह ने बताया कि फोर्टिज के डॉक्टरों ने उन्हें ‘वेंटिलेशन’ पर रखा है।

 

 

इंटक नेता सह विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र अनूप सिंह ने बताया कि पिछले 22 दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही है। इस बीच 5 दिनों के लिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती भी कराया गया था। उसके बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर वह घर आ गए थे। आज पुनः उनकी तबियत खराब हो गयी, उसके बाद उन्हें फिर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी तबियत में कोई सुधार नही होते देख एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाकर गुड़गांव के फोर्टिज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अनूप ने बताया कि फेफड़े में फंगल इंफेक्शन होने के कारण पिताजी को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

 

 

 

 

रांची के राम प्यारी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आज सूबे के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजेन्द्र सिंह से जाकर भेंट की। श्री सोरेन ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कांग्रेस के भी अनेक दिग्गज नेता हॉस्पिटल जाकर उनका कुशल क्षेम पूछा। यहां बता दें कि राजेंद्र प्रसाद सिंह इस बार छठी बार बेरमो से विधायक चुने गए हैं। वर्ष 2009 में बनी UPA की सरकार में वह मंत्री भी बने थे। साथ ही वह इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »