उग्र महिलाओं ने रागिनी को क्यों घेरा, किसने उन्हें भगाया, भूखे पेट किसे कोस रही थीं (पूरी वीडियो देखें)

AJ डेस्क: महिलाओं का तेवर उग्र था। वह चिल्ला चिल्ला कर कह रही हैं- हमलोगों की बदौलत कुर्सी पर बैठी है, अब हमलोगों को भगाती है। हमलोग गरीब हैं इसलिए न। यह प्रायोजित नही बल्कि स्वभाविक नाराजगी दिख रहा था। आप भी वीडियो देखें तो सारा माजरा समझ में आ जाएगा। यह नजारा था झरिया के कतरास मोड़ स्थित जनता मजदूर संघ कार्यालय के बाहर का, जहाँ भूख से बिलबिलाती सैकड़ो महिला सिंह मेंशन की बहू एवम भाजपा नेत्री रागिनी सिंह को राशन के लिए घेरे हुई थी।

 

 

जनता मजदूर संघ कार्यालय के बाहर का नजारा देखने पर तो शुरू में लगता कि उग्र सैकड़ो महिलाएं सिंह मेंशन से नाराज होकर कार्यालय घेरी हुई हैं लेकिन बाद में माजरा समझ में आया कि यह महिला कोई आंदोलन नही कर रही बल्कि पेट की ज्वाला को शांत करने के लिए फरियाद लगा रही हैं। झारखण्ड में न तो भाजपा की सरकार है और न ही रागिनी सिंह जन प्रतिनिधि हैं, फिर रागिनी को घेर कर अनाज मांगने का क्या तुक है। इसका जवाब भी इस वीडियो में है। जिसे आप खुद सुन लें। महिलाएं दिल की भड़ास निकालते हुए रागिनी सिंह से यह भी कह रही हैं कि आप शुरू से सहयोग कर रही हैं, तभी तो उम्मीद लेकर आपके पास आए हैं। और जगह तो गरीब होने के चलते हमलोगों को भगा दिया जा रहा है।

देखें Video-

 

 

भाजपा नेत्री ने कहा कि थोड़ा सब्र रखें, सभी को राशन मिलेगा। उधर महिलाएं जनता मजदूर संघ कार्यालय का दोनों गेट जाम किये रहीं। भाजपा नेत्री ने राशन का व्यवस्था कर उसे महिलाओं के बींच बंटवाया। तब जाकर वहां से भीड़ हटी। जिसका पेट भूख से जल रहा होगा, वही इस पीड़ा को समझ पाएगा। आज की घटना यह सवाल उठाती है कि सरकारी व्यवस्था का लाभ क्या हर घर तक पहुंच पा रहा है कि नही ।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »