वित्त मंत्री GST मद में जमा राशि का 25 % मुआवजा देकर व्यापारियों को बचावें- सुरेन्द्र अरोड़ा

AJ डेस्क: GST सलाहकार समिति झारखण्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र अरोड़ा ने वित्त मंत्री से गुहार लगाते हुए कहा है कि व्यापारियों द्वारा जमा किए गए GST में से 25 प्रतिशत की राशि मुआवजा के रूप में देकर वह मझौले स्तर के व्यापारियों को बचा लें। लॉक डाउन के कारण व्यापर ठप्प है लेकिन व्यापारियों का खर्च बन्द नही हुआ है।

 

 

श्री अरोड़ा ने कहा है कि सीजन के अनुसार व्यापारियों ने GST का भुगतान कर माल तो मंगा लिया लेकिन लम्बी अवधि से चल रहे लॉक डाउन में उनका माल और पूंजी दोनों ही फंस गया। दूसरी ओर इस बन्दी में भी कर्मचारियों का वेतन, बिजली आदि खर्च का वहन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक व्यापारी माल नही बेचते तब तक उन्हें GST का भुगतान भी नही मिलेगा।

 

 

श्री अरोड़ा ने कहा है कि वर्ष 2019-2020 में जिसने GST कर के रूप में जमा किया है उसमें से सरकार यदि 25 प्रतिशत मुआवजा देती है तो व्यापारी पुनः खड़ा हो जाएंगे साथ ही जिसने अब तक GST में रजिस्ट्रेशन नही कराया है वह भी प्रेरित होकर रजिस्ट्रेशन करा लेंगे, जिससे सरकार को लाभ मिलेगा।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »