झारखण्ड में और 2 सप्ताह लॉक डाउन, किसी तरह की छूट नही: मुख्यमंत्री

AJ डेस्क: झारखंड में 17 मई तक लॉकडाउन में किसी तरह का छूट नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा दिए गए छूट झारखंड में लागू नहीं होंगे। इसको लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जानकारी दी है। सीएम ने कहा है- “हमारे श्रमिक भाई-बहन, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग विभिन्न राज्यों से अपने घर वापस आ रहे हैं। इसलिए एहतियात के तौर पर झारखण्ड राज्य में अगले 2 हफ्तों तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी।”

 

 

 

बता दें कि केंद्र सरकार देश में लॉकडाउन- 3.0 लागु करने की साथ ही देश को तीन जोन (रेड, ऑरेंज और ग्रीन) में बांटते हुए लॉकडाउन में कुछ छूट देने की घोषणा किया था। इसमें रेड जोन को छोड़ ग्रीन और ऑरेंज जोन में कई तरह की दुकाने वगैरह भी खोलने की अनुमति दी गई थी। वहीं लॉकडाउन- 3.0 की अवधि में छूट मिलने को लेकर यहां अलग अलग कयास लगाए जा रहे थे। सभी राज्य सरकार के निर्णय की ओर टकटकी लगाए हुए थे। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने आज इन क्यासों पर विराम लगा दिया।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »