वाह खूब: ‘मेंशन’ की बहू रागिनी ने खुद पुड़ी तल गरीबों को भोजन कराया

AJ डेस्क: सिंह मेंशन की बहू सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह आज भी जरूरतमन्दों के बीच राशन बाँटने का अभियान जारी रखे रहीं। उन्होंने खुद पुड़ी बेलकर गरीबो को भोजन करा सबकी वाहवाही लूटी।

 

 

झरिया बाजार के पंचदेव मंदिर के समीप सम्मान संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज रागिनी सिंह ने हिस्सा लिया। सम्मान संस्था के द्वारा यहां प्रतिदिन गरीब गुरबा, जरूरतमंद को भोजन कराया जाता है। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने वहां खुद भोजन परोस कर लोगो को खिलाया। रागिनी सिंह ने यहां सम्मान संस्था को दो क्विंटल खाद्यान सामग्री भी उपलब्ध कराया।

 

 

 

 

दूसरी ओर बांसजोड़ा में जनता मजदूर संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी रागिनी सिंह शामिल हुईं और वहां भी जरूरतमन्दों को भोजन कराया। करकेंड में फ्रेंड्स क्लब के द्वारा आयोजित शिविर में रागिनी सिंह ने सभी का दिल जीत लिया। गरीबों के लिए बनाये जा रहे भोजन की रसोई में वह खुद पुड़ी बनाने लगीं। उसके बाद उन्होंने खुद भोजन भी परोसा।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »