झरिया पर से “प्रदूषित शहर” का दाग हटा, कई शहरों से दिखने लगा हिमालय

AJ डेस्क: कोरोना काल में जारी लॉकडाउन की वजह से गंगा लगभग निर्मल हो चुकी है। पृथ्वी के वायुमंडल में स्थापित ओजोन परत का छेद भरने लगा है। वातावरण साफ़ होने की वजह से अलग-अलग शहरों से हिमालय दिखने लगा है। ऐसे ही देश का सबसे प्रदूषित होने का दाग ढोता आ रहा झरिया शहर भी अब इस कलंक से मुक्त होता जा रहा है। जी हां, प्रदूषण विभाग द्वारा जारी ताज़ा रिपोर्ट में चौकाने वाले आंकड़े सामने आए है।

 

 

न छोटे वाहन, न बड़े वाहन और न ही कोयला लदी धूल उड़ाती गाड़िया। देश की कोयला राजधानी धनबाद की सड़के लॉकडाउन की वजह से पूरी तरह सुनी पड़ी है। जिससे कोयलांचल के वातावरण में भारी मात्रा में मौजूद धूल-कण में चार गुना की कमी आई है। झरिया के डिगवाडीह स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का रियल टाइम मोनिटरिंग स्टेशन में वतावरण में मौजूद धूलकण (पीएम 10) का स्तर 82.8 माइक्रोन प्रति घन मीटर रिकॉड किया गया है। यह तय मानक से नीचे है। तय मानक के अनुसार वातवरण में पीएम 10 का स्तर 100 माइक्रोन प्रति घन मीटर होना चाहिए। वहीं फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में प्रदूषण का स्तर 334.6 रिकॉड किया गया था।

 

 

कोयलांचल के प्रदूषण में आई भारी गिरावट को लेकर धनबाद नगर निगम के मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल ने कहा कि देश लॉकडाउन में है, लेकिन लॉकडाउन से धनबाद के माथे पर लगा प्रदूषित शहर का दाग धूल गया है। इसके लिए खास कर धनबाद नगर निगम के साफकर्मी जो दिन रात काम करने लगे है वे नमन के पात्र है। मेयर ने कहा की जिस तरह लॉकडाउन के कारण आज गंगा निर्मल हो चुकी है। वहीं अब इसका असर धनबाद पर भी दिखने लगा है। अब सबसे जरुरी यह है कि हम इस स्वच्छता को कितना और कैसे बरक़रार रख पाते है।

 

 

झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय धनबाद के सीएमयू आरएन चौधरी ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से झारिया धनबाद के प्रदूषण में काफी कमी आई है। जिसका रियल मोनिटरिंग स्टेशन डिगवाडीह लगा मीटर में देखा जा सकता है। अब इसे मेंटन रखने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »