व्हाइट हाउस में गूंजा मंत्रोचारण, हिंदु पुजारी ने किया शांति पाठ

AJ डेस्क: कोरोना वायरस से विश्व में सबसे प्रभावित अभी तक कोई देश रहा है तो वह है अमेरिका। महामारी के इस दौर में राष्ट्रीय सेवा दिवस के अवसर पर सभी के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए व्हाइट हाउस में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में एक हिंदू पुजारी द्वारा पवित्र वैदिक शांति किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निमंत्रण पर, न्यूजर्सी में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर से पुजारी हरीश ब्रह्मभट्ट ने इस शांतिपांठ का निर्वहन किया।

 

 

इस अवसर पर ब्रह्मभट्ट ने कहा, ‘कोरोना वायरस के इस संकट काल में सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन की वजह से लोगों का शांत न होकर चिंतित होना सामान्य बात नहीं है। शांति पाठ, एक ऐसी प्रार्थना है, जो सांसारिक धन-दौलत, सफलता, प्रसिद्धि या स्वर्ग जाने जैसी किसी कामना के लिए नहीं की जाती है। यह शांति के लिए की जाने वाली खूबसूरत हिंदू प्रार्थना है। यह एक वैदिक प्रार्थना है, जिसका वर्णन यजुर्वेद में किया गया है। इसके बाद ब्रह्मभट्ट ने पूरी प्रार्थना का अंग्रेजी में भी रूपांतरण किया।

 

 

ब्रह्मभट्ट  ने कहा, ‘शांति के लिए प्रार्थना की आवाज स्वर्ग तक जाती है।  आकाश और पृथ्वी में शांति हो, पानी में शांति हो, जड़ी-बूटियों और पेड़ों पर शांति हो। सभी फसलों में शांति हो। ओम शांति, शांति, शांति।’ प्रार्थना खत्म होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हरीश ब्रह्मभट्ट का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस समय अमेरिका इस समय एक बहुत ही भयानक बीमारी से से जंग लड़ रहा है।

 

 

ट्रम्प ने ब्रह्मभट्ट को उनकी प्रार्थना के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि अमेरिका इस समय बहुत भयानक बीमारी के खिलाफ एक भयंकर जंग लड़ रहा है।उन्होंने कहा कि जब भी कोई संकट या चुनौती आई है तो हमारे लोगों ने आस्था में विश्वास, प्रार्थना की शक्ति और भगवान की अनंत महिमा में विश्वास जताया है। ट्रंप ने कहा कि मैं सभी अमेरिकियों से आग्रह करता हूं कि वो दिल से प्रार्थना करें।

 

 

फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प ने उन लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति बढ़ाई जिन्होंने अपने प्रियजनों को कोरोना महामारी की वजह से खो दिया है। उन्होंने कहा, ‘आइए हम बीमार लोगों के लिए प्रार्थना करें जो पीड़ित हैं, और उन फ्रंटलाइन पर काम कर रहे लोगों के लिए भी प्रार्थना करें जो सेवा कर रहे हैं।’ यह पहली बार हुआ कि न्यूजर्सी के स्वामी नारायण मंदिर का कोई धर्मगुरु नेशनल प्रेयर डे के मौके प व्हाइट हाउस में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुआ।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »