मुंबई से चले गिरिडीह का एक और दरभंगा का तीन युवक कोरोना पॉजिटिव निकला

AJ डेस्क: मुंबई से झारखण्ड की राजधानी रांची और बिहार के दरभंगा पहुंचे चार युवक कोरोना संक्रमित पाए गए है। दरअसल 6 मई को मुंबई में कोरोना जाँच के लिए सैम्पल देकर टैक्सी से निकले इन युवकों को रास्ते में ही मुंबई से फोन आया की चारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इन युवकों में एक झारखण्ड के गिरिडीह तो तीन बिहार के दरभंगा जिले के है।

 

 

रांची पहुँचते ही गिरिडीह के 32 वर्षीय युवक ने खुद 1950 पर फोन कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके लोकेशन तक पहुंच कर उसे एम्बुलेंस से रिम्स ले गई। यह युवक गिरिडीह जिला के गांव थाना क्षेत्र स्थित भेलवा गांव का रहने वाला है। यह मुंबई में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम किया करता था।

 

 

वहीं उसके तीन साथी उसी टेक्सी से दरभंगा पहुँच वहाँ के स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद उन तीन युवकों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »