झारखण्ड: लेवी नही मिलने पर नक्सलियों ने तेरह वाहन को फूंक दिया

AJ डेस्क: लॉकडाउन के बीच शुक्रवार की रात करीब 11 बजे झारखण्ड में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। 15 से 20 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद नक्सलियों के जत्थे ने एक क्रेशर प्लांट में लगे एक दर्जन से अधिक वाहनों को फूंक डाला और चलते बने। इस दौरान नक्सलियों ने घटना स्थल पर पोस्टबाजी कर इसे लेवी नहीं देने का परिणाम बताया। मामला पलामू के पिपरा थाना क्षेत्र स्थित चपरवार का है।

 

 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। घटना की पुष्टि करते हुए छतरपुर के एसडीपीओ ने बताया कि शुक्रवार रात्रि में हथियारबंद नक्सलियों ने क्रेशर मिल म3 लगे 13 वाहनों में आग लगा दी है। जिससे सभी वाहन जलकर खाक हो गए है। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है। जल्द ही नक्सली पुलिस के गिरफ्त में होंगे। वहीं इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »