धनबाद के गांधी नगर में सैकड़ों जरूरतमंद को रागिनी ने भोजन कराया

AJ डेस्क: धनबाद के गांधीनगर स्थित कमलो दय भवन में आज भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने स्वयं भोजन परोसा और जरूरतमन्दों को खाना खिलाया। लॉक डाउन में फंसे सिवान के लगभग दो सौ लोगों को भी यहां भोजन कराया गया।

 

 

कमलो दय भवन में प्रतिदिन की भांति आज भी गरीब, जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं जाने की व्यवस्था भाजपा नेत्री सह सिंह मेंशन की बहू रागिनी सिंह की ओर से की गयी थी। रागिनी सिंह ने वहां खुद भोजन परोसा भी और गरीबों को पूछ पूछ कर खिलाया भी। रागिनी सिंह के इस रूप को देखकर वहां उपस्थित लोग भावुक हो गए थे। उन्होंने रागिनी की तारीफ की। अजय नारायण लाल, कन्हैया मिश्रा, सोहराब खान आदि ने इस नेक कार्य में रागिनी सिंह का बढ़ चढ़कर सहयोग किया।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »