कोयला मजदूरों का शोषण करने वाला फरमान वापस ले कोल इंडिया- रागिनी सिंह

AJ डेस्क: झरिया कोयलांचल की धरती पर सक्रिय रूप से राजनीति करने वाली भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मजदूरों की संडे कटौती, लीव इंकैशमेंट एवम एल एल टी सी पर रोक लगाए जाने के आदेश पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। मजदूरों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

 

 

यूँ तो कोयलांचल में कोयला मजदूरों के कथित हितैषी यानि मजदूर नेताओं की कोई कमी नही है। मजदूरों के हित में राजनीति करने वाले सफेदपोश नेताओं के बारे में लगभग सभी वाकिफ भी हो गए हैं। वहीं कोयलांचल में हर वर्ग की राजनीति करने वाली भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने मजदूरों के ज्वलन्त मुद्दा को जोरदार ढंग से सही प्लेटफॉर्म पर उठाया है।

 

 

 

 

मजदूरों के मसीहा के रूप में आज भी पहचाने जाने वाले स्व सूर्यदेव सिंह की पुत्रवधु और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह को मजदूरों का सुख दुख समझने की क्षमता विरासत में मिली है।रागिनी सिंह ने आज कोयला मंत्री,श्रम मंत्री,कोल इंडिया और बी सी सी एल के सी एम डी को ट्विटर पर मैसेज देते हुए कहा है कि मजदूरों की संडे -ओटी कटौती,लीव इंकैशमेंट व एल एल टी सी पर रोक तथा इनके भुगतान पर 3 महीने के विलम्ब के आदेश से मजदूरों में आक्रोश है।नेत्री रागिनी सिंह ने आगे लिखा है कि आग्रह है कि पुनर्विचार कर इस आदेश को निरस्त किया जाए।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »