कोरोना योद्धाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया रागिनी ने

AJ डेस्क: झरिया कोयलांचल के अलग अलग क्षेत्रों में आज भाजपा नेत्री रागिनी सिंह जनता के बीच काफी सक्रिय रहीं। रागिनी ने कहीं जरूरतमंद को भोजन कराया तो कहीं उनके बीच राशन बांटा। इससे अलग कोरोना योद्धाओं यानि पुलिसकर्मी, सफाई कर्मी और चिकित्सकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।

 

 

 

 

झरिया के चौथाई कुल्ही में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गरीब, जरूरतमंद के बीच राशन बांटा। राशन लेने वालों की कतार में महिलाओं और बच्चों की भीड़ ज्यादा देखने को मिली।

 

 

 

 

झरिया के भौरां 12 नम्बर स्थित विद्यालय परिसर में रागिनी सिंह ने सैकड़ों महिला, बच्चे और पुरुष को खुद भोजन परोसा। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के इनदोनो कार्यक्रम में एक विशेष बात देखने को मिली कि वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया था।

 

 

 

 

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह का काफिला चास नाला स्वास्थ्य केंद्र भी गया। धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने वहां कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मियों, चिकित्सक और सहिया दीदी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »