“कोई भूखा न रहे”: सिंह मेंशन अब प्रतिदिन जरूरतमंद को कराएगा भोजन

AJ डेस्क: कोयलांचल का चर्चित घराना, मजदूरों के मसीहा कहे जाने वाले स्व सूर्यदेव सिंह का आशियाना सिंह मेंशन ने जनसेवा के क्षेत्र में आज एक और कदम आगे की ओर बढ़ाया है। सिंह मेंशन के सामने आज से प्रतिदिन दोपहर में गरीब, जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने की व्यवस्था की गयी है।

 

 

धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह, झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने आज खुद जरूरतमंद लोगों को भोजन परोस कर दिया और इस नेक कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पहले पूर्व विधायक कुंती देवी ने सांसद पशुपति नाथ सिंह को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

 

 

 

 

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बताया कि मेंशन की ओर से क्षेत्र में बांटे जाने वाले राशन, मास्क, सेनेटाइजर का कार्यक्रम पूर्ववत जारी रहेगा। धनबाद के सरायढेला स्टील गेट के समीप सिंह मेंशन के सामने अस्थायी पंडाल बनवाया गया है। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि सिंह मेंशन के सामने लगे शिविर में प्रतिदिन दोपहर में जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाएगा। रागिनी सिंह ने कहा कि जनसेवा का सिलसिला यहीं नही थमेगा बल्कि शीघ्र ही झरिया कतरास मोड़ के समीप रोज रात्रि में जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने का इंतजाम किया जा रहा है।

 

 

सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि आज वैश्विक महामारी के इस दौर में जरूरत है सभी एक दूसरे का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि विशेषकर जरूरतमंद, गरीब, बेरोजगार हो चुके मजदूर वर्ग का ख्याल सभी को रखना होगा। सांसद ने कहा कि विधायक जी सूर्यदेव सिंह के परिवार के लोग इस संकट की घड़ी में गरीबो के बीच जाकर जिस तरह सेवा भाव से काम कर रहे हैं, लगता है विरासत में मिले परम्परा का वह सब निर्वाह कर रहे हैं।सांसद ने रागिनी सिंह की सोच की तारीफ की।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »