नोट बंदी का “नोट” लॉक डाउन के दौरान कूड़े के ढेर में फेंका मिला, देखें Video-

AJ डेस्क: इस कोरोना काल में कई जगहों पर लावारिश अवस्था में नोट पड़े होने की खबर तो आपने देखा और सुना ही होगा, लेकिन इस लॉकडाउन में वैसे नोट जो अब चलन से बाहर हो चुके है उसका लावारिश स्थिति में पड़ा मिलना, चर्चा का विषय तो बनता ही है। मामला बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र का है। जहां एक कॉलोनी के बीच एक हजार और पांच सौ के पुराने नोट पड़े मिले है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

जानकारी के अनुसार बेरमो थाना क्षेत्र के करगली बाजार के पास स्थित सीसीएल कॉलोनी में एक रिटायर्ड कर्मी कल्याण डे के आवास के ठीक सामने कूड़े के ढेर पर 60 हजार 5 सौ रूपये के नोट फेंका हुआ पाया गया है। आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर जब इतने सारे नोटों पर पड़ी तो लोग चौंक पड़े। देखते ही देखते वहाँ लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। सभी वो नोट है जो अब चलन से बाहर हो चुके है। इतनी मोटी रकम वो भी पुराने, लावारिश हालात में पाए जाने पर लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है।

 

देखें Video-

 

 

रूपये फेंके होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल सभी नोटों को जब्त कर थाने ले गई। बेरमो थाना प्रभारी श्री सुरीन ने बताया कि सभी नोट पुराने है जो एक हजार पांच सौ रूपये के शक्ल में है। लावारिश हालात में पाए गए इन नोटों की गिनती कर ली गई है। उन्होंने बताया कि कुल रकम 60 हजार 5 सौ रूपये है। अब यह रूपये किसके है और किसने इसे इस तरह से फेंका है, इसकी जांच की जा रही है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »