केंदुआडीह में दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती

AJ डेस्क: केंदुआडीह में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद जिला प्रशासन सचेत हो गया है। केंदुआडीह में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आधा दर्जन मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर उन्हें हालात पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।

 

 

धनबाद के अनुमंडल पदाधिकारी ने आज इस संदर्भ में आदेश निकालते हुए केंदुआ खटाल के समीप अरुण कुमार सिंह, केंदुआ मस्जिद के समीप राम लखन प्रसाद दास, कब्रिस्तान के समीप राज कुमार और केंदुआ हटिया में भुनेश्वर महतो की प्रतिनियुक्ति बतौर दंडाधिकारी किया है। इसके अलावा केंदुआडीह थाना में भी दो मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »