चाईबासा पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सैकड़ो कारतूस, बाइक, सेलफोन जब्त

AJ डेस्क: चाईबासा का बीहड़ आज फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। आधा घण्टे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी रहा। अंततः नक्सलियों के पैर उखड़ गए और वहां की भौगोलिक बनावट का लाभ उठाते हुए वह जंगल में निकल गए। पुलिस का सामना PLFI नक्सली संगठन के साथ हुआ था।

 

 

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा और CRPF के कमांडेंट आंनद जेराई को सूचना मिली थी कि PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप और जोनल कमांडर जिदन गुड़िया अपने दस्ता के साथ गुदड़ी-बंद गांव सीमा के कामरोड़ा जतरमा क्षेत्र में है। अधिकारिद्वय ने तुरन्त छापामार दस्ता का गठन कर नक्सलियों के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया।

 

 

 

 

कामरोड़ा के समीप पहाड़ी पर पुलिस का नक्सलियों से सामना हो गया। पुलिस की आहट मिलते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया।दोनों तरफ से आधे घण्टे तक गोली चलते रही। पुलिस से घिरता देख नक्सली जंगल के रास्ते भागने में सफल रहे।

 

 

 

 

इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया तो पहाड़ी में पुलिस को नक्सलियों का चार मोटर साईकिल मिला। इसमें वह बुलेट भी शामिल है जिसे दिनेश गोप यूज किया करता था। इसके अलावा 105 जिन्दा कारतूस, 7 पिठु बैग, पांच स्मार्ट फोन, पन्द्रह की पैड फोन, 16 सीम कार्ड, साहित्य, ड्राई फ्रूट और लेवी वसूलने वाला रसीद एवम अन्य सामग्री बरामद हुआ। अभियान में CRPF और चाईबासा पुलिस ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »