भाजपा कार्यालय में सैकड़ों लोगों के बीच भोजन और मास्क बांटा गया

AJ डेस्क: वैश्विक महामारी कोविड- 19 को लेकर देश भर में लागू संपूर्ण लॉकडाउन- 3.0 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से धनबाद भाजपा कार्यालय में लगातार 7वें दिन करीब एक हजार गरीबों व जरूरतमंदों को ‘मोदी आहार’ के तहत भोजन कराया गया। इस दौरान सभी के बीच मॉस्क का भी वितरण किया गया। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मुकेश पांडे की देख रेख में चल रहे इस कार्यक्रम में आज समाजसेवी सह भाजपा नेता नंदलाल अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल संजय गोयल व गोपी कटेसरिया कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

 

श्री पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन के समाप्त होने तक यह ‘मोदी आहार’ कार्यक्रम यूँ ही जारी रहेगा। आज के कार्यक्रम में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के विषय में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय त्रिवेदी, श्यामल राय, जवाहरलाल पांडेय, मिथिलेश राम, प्रकाश सिंह सहित कई भाजपाई उपस्थित रहे।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »