{VIDEO} क्वारंटाइन सेंटर के कुव्यवस्था पर हंगामा, रागिनी ने तत्काल सहयोग कर स्थिति सम्भाला

AJ डेस्क: बी सी सी एल के लोदना क्षेत्र अंतर्गत कौशल विकास केंद्र में बनाए गए क्वारें टाइन सेंटर में भर्ती लोगों ने आज जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने समझा बुझा कर स्थिति को सामान्य किया।

 

 

जोड़ापोखर डिनोबली मोड़ स्थित क्वारें टाइन सेंटर में भर्ती लोगों के अनुरोध पर आज भाजपा नेत्री रागिनी सिंह वहां गयीं। भाजपा नेत्री के पहुंचते ही सेंटर में भर्ती महिला और पुरुष के द्वारा राज्य सरकार, जिला प्रशासन और प्रतिनिधि के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी गयी। भाजपा नेत्री ने उन्हें समझा बुझा कर शांत कराया। सेंटर में भर्ती लोगो की शिकायत है कि एक एक रूम में भेड़ बकरियों की तरह उन्हें रखा गया है। वार्ड से लेकर बाथरूम तक गन्दगी फैला हुआ है। नास्ता, भोजन कभी समय पर नही मिलता।

 

VIDEO-

 

 

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह समस्याओं से अवगत होने के बाद वहीं से सम्बंधित अधिकारियों से मोबाइल पर बात की और उन्हें तत्काल इन समस्याओं का निदान करने को कहा। रागिनी सिंह ने कहा कि वह जब वहां थीं तो उनके सामने बारह बजे नास्ता आया था। उन्होंने वहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी से भी इस संदर्भ में बात की।

 

 

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने क्वारें टाइन सेंटर में रह रहे लोगों को दस पेटी बोतलबंद पानी, तीन पेटी बिस्किट, साबुन, सैनेटाइज एवम मच्छर मारने का अगरबती दिया।इस बीच एक युवती जो वेलोर से इलाज कराके लौटी है, उसने दवा नही होने की बात कही तो रागिनी ने तुरन्त उसके लिए दवा का इंतजाम कराया।

 

 

PMCH में भोजन वितरण

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह को सूचना मिली कि PMCH परिसर में कई लोग भूखे भटक रहे हैं। रागिनी सिंह ने तत्काल PMCH परिसर में भोजन व्यवस्था करा उसे जरूरतमन्दों के बीच बंटवाया।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »